परिभाषा = जब एक ही शब्द दो या दो से अधिक बार आये और हर बार अर्थ अलग निकले तो वहाँ यमक अलंकार होता है!
उदाहरण = (1) कनक कनक ते सौ गुनी मादक ता अधिकाय वा खाय बौराए नर वा पाय बौराए!
(इसमे 'कनक' शब्द के दो अर्थ हैं- धतूरा, सोना)
(2) तीन बेर खाती थी वो तीन बेर खाती थी!
(बेर ' शब्द के दो अर्थ हैं- फल, समय)
(3) माला फेरत जुग भया फिरा न मान का फेर कर का मनका डार दे मनका मनका फेर!
('मनका' शब्द के अर्थ- मन, माला)
(4) काली घटा का घमंड घटा!
दोस्तों हिन्दी के नोट्स प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहिये!
जय श्री राम




एक टिप्पणी भेजें